Rajasthan Weather News : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर , घना कोहरा, शीतलहर और पाले से जनजीवन अस्त-व्यस्त

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ जयपुर राजस्थान में बर्फीली हवाओं और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार सुबह सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। हालात इतने खराब रहे कि सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी बेहद कम रही और सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइटें जलाकर धीमी रफ्तार में चलना पड़ा।

सीकर-झुंझुनूं में जमी बर्फ की परत

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर इस कदर दिखा कि सीकर और झुंझुनूं में खुले मैदानों, वाहनों की छतों और पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ की सफेद चादर (पाला) जम गई। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय तापमान शून्य के करीब पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्कूलों में अवकाश, प्रशासन सख्त

भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बारां जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 जनवरी को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

सात शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे

रविवार और सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई। प्रदेश के सात प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

  • फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा

  • बाड़मेर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर संभाग में अगले चार दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा।

आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन अगले 2 से 3 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। उत्तरी राजस्थान में शीतलहर और तेज हो सकती है, जबकि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री कम रहने के आसार हैं।

पाले से फसलों पर संकट

ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी रबी की फसलें—सरसों, चना और सब्जियां—पाले की चपेट में आती नजर आ रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान और गिरा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

पर्यटन पर भी असर

राजस्थान में पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन घने कोहरे और शीतलहर ने पर्यटकों की आवाजाही को प्रभावित किया है।
जयपुर के आमेर, नाहरगढ़ और जयगढ़ किलों पर सुबह विजिबिलिटी कम होने से पर्यटक देरी से पहुंच रहे हैं। कोहरे के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट हुईं। वहीं माउंट आबू में तापमान शून्य के आसपास पहुंचने से सैलानी होटलों में ही कैद होकर रह गए हैं।

सेहत पर भारी पड़ रही सर्दी

अचानक बढ़ी ठंड का सबसे ज्यादा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। एसएमएस अस्पताल समेत प्रमुख अस्पतालों में सांस, हृदय रोग और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में करीब 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे बीपी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। राजस्थान के स्कूलिंग स्तर के विद्यार्थियों के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। रिवाइंस ओलंपियाड में कक्षा 4 से 10वीं तक के विद्यार्थी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई