सीकर में हुआ भीषण सड़क हादसा, खाटूश्यामजी मे दर्शन करने जा रहे  3 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर  राजस्थान में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। सीकर जिले के रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर रविवार देर रात सवारी वाहन और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

देर रात कोहरे में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा रविवार रात करीब 2 बजे चौमू पुरोहितान और संतोषपुर के बीच हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान सवारी वाहन और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

अजय देवंदा, निवासी रींगस (सवारी वाहन चालक)

गौरव सैनी, निवासी जयपुर (कार सवार)

अजय सैनी, निवासी सवाई माधोपुर (कार सवार)

चार घायलों में एक जयपुर रेफर

कार में सवार चार से पांच श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी जा रहे थे, जबकि सवारी वाहन चालक यात्रियों को उतारकर रींगस की ओर लौट रहा था। हादसे में घायल चार लोगों में से तीन को रींगस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

छह साल में तीन दर्जन मौतें, फिर भी सिस्टम खामोश

रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। पिछले छह वर्षों में इस सड़क पर करीब तीन दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग अब तक कोई स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू नहीं कर पाए हैं
हर हादसे के बाद कुछ दिनों तक चालान और वाहन जांच अभियान चलाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्थायी पुलिस व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मार्ग पर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका