ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। ओलंपियाड में प्रतिभा के आधार पर विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कैश प्राइज, लैपटॉप, स्पेशल सर्टिफिकेट और USA एजुकेशनल टूर का अवसर भी दिया जाएगा।

ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण 1, 5 और 15 नवंबर को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दूसरा चरण 29 नवंबर को सीकर स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट में ऑफलाइन होगा। पहले चरण का परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा और परीक्षा के करीब 5 दिन बाद रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी गई है।

जिस कक्षा में पढ़ रहे, उसी का सिलेबस

संस्थान के अनुसार विद्यार्थी वर्तमान में जिस कक्षा में पढ़ रहा है, उसी कक्षा के सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। टेस्ट के बाद विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन का विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक क्षमता और तैयारी का स्तर समझने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण बच्चों को सीकर तक आने की जरूरत नहीं

संस्थान के सत्यव्रत यादव ने बताया कि ओलंपियाड का उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के कारण सीकर आकर कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं। प्रतिभा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप देकर आगे की पढ़ाई का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज, लैपटॉप, स्पेशल सर्टिफिकेट और USA एजुकेशनल टूर भी ओलंपियाड का हिस्सा हैं। स्पेशल सर्टिफिकेट विद्यार्थी के टेस्ट एनालिसिस के आधार पर तैयार किया जाएगा।

आर्थिक स्थिति डॉक्टर बनने के सपने में बाधा न बने

पाथ के डीके सर ने बताया कि Path PULSE ओलंपियाड का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को ऐसा मंच देना है, जहां उनकी प्रतिभा की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि किसी प्रतिभाशाली बच्चे के डॉक्टर बनने के सपने के बीच आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बने। ओलंपियाड के माध्यम से बच्चों को सही दिशा और बेहतर अवसर देने पर फोकस किया जा रहा है।

देशभर के विद्यार्थियों के बीच पता चलेगा अपना स्तर

संस्थान के अनुसार ओलंपियाड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को यह जानने का अवसर भी मिलेगा कि उनका स्कोर और शैक्षणिक स्तर देशभर के विद्यार्थियों की तुलना में किस स्तर पर है। टेस्ट के विस्तृत एनालिसिस के जरिए विद्यार्थियों को अपनी मजबूत और कमजोर विषयों की स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇
  • राहुल मनोहर

    राहुल मनोहर जो स्टोरी लिखने मे बेहद माहिर है जमीनी हकीकत को सामने लाने का हमेशा प्रयास करते है , अपनी लेखनी से कई लोगों का दिल जीत है , काफी कम उम्र मे कई बड़े बड़े मीडिया संस्थान मे कार्य करने का बेहतरीन अनुभव हैं

    Related Posts

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    सीकर। राजस्थान के स्कूलिंग स्तर के विद्यार्थियों के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। रिवाइंस ओलंपियाड में कक्षा 4 से 10वीं तक के विद्यार्थी…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

      सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ये भी पढ़े

    ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

    ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई