रींगस भैरुजी मंदिर मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, सैकड़ों पौधों से सजेगा मार्ग

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ रींगस सीकर जिले के रींगस शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल भैरुजी मंदिर जाने वाले मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कार्यवाहक ईओ एवं तहसीलदार महेश ओला के निर्देशानुसार मठ मंदिर से भैरुजी मंदिर तक आने वाले मार्ग पर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सैकड़ों पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं।

इससे न केवल मार्ग सुंदर दिखेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। सौंदर्यीकरण कार्य से पहले महिला मजदूरों द्वारा पूरे मार्ग की साफ-सफाई की गई। झाड़ियों, कचरे और अनावश्यक अवरोधों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया गया, जिसके बाद पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया।

स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में पौधों की नियमित देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मार्ग लंबे समय तक हरा-भरा बना रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भैरुजी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब स्वच्छ और हरियाली से युक्त मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा और भी सुखद होगी।

रिपोर्ट हरीश गुर्जर (ब्यूरो चीफ )

खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करे 7014484873

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर

हरीश गुर्जर सीकर जिले के रींगस क्षेत्र से आते है ये रींगस क्षेत्र की हर छोटी से बड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते है , ईनका सटीक विश्लेषण खबरों में और जान डाल देता है , इन्हें बेखौफ निर्भीक और निडर पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है

Related Posts

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका