भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के ओमप्रकाश बिजाराणियां को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले बिजाराणियां भाजपा प्रवक्ता सहित अन्य जिम्मेदारी संभाल चुके है। छात्र राजनीति से निकले बिजाराणियां पिछले 16 सालों से भाजपा में सक्रिय है। चुनाव व बूथ प्रबंधन में महारथी माने जाने वाले बिजाराणियां को बंगाल चुनाव में भाजपा की ओर नियुक्त किया गया था। वहां उन्होंने बड़े नेताओं की सभाओं का जिम्मा संभाला।

इससे पहले भी वह सीकर सहित प्रदेश के कई जिलों में पीएम मोदी व सीएम भजनलाल शर्मा की सभाओं की कमान संभाल चुके है। वरिष्ठ नेताओं से तालमेल के साथ आम कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की छवि के दम पर किसान मोर्चा में बिजाराणियां को जगह मिली है। इधर, सियासी जानकारों का कहना है कि धोद विधानसभा क्षेत्र हमेशा से माकपा का मजबूत गढ़ रहा है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जुटकर धोद में चुनाव प्रबंधन संभाला।

इसलिए मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

बिजाराणियां पार्टी के महत्वपूर्ण अभियानों का जिम्मा भी वह संभाल चुके है। किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होते ही विभिन्न संगठनों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जिले के कार्यकर्ताओं ने बिजाराणियां का अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया। माकपा के मजबूत गढ़ माने जाने धोद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, गुटबाजी से दूर, स्वच्छ छवि, कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ व सभी वरिष्ठ नेताओं से बेहतर रिश्तों की वजह से पार्टी आलाकमान ने बिजाराणियां को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। इधर, प्रदेश कार्यकारिणी में मनोज मदन सैनी को मन की बात के सह प्रभारी व राजेश गुर्जर को प्रदेश मंत्री की जिम्ममेदारी दी है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇
  • राहुल मनोहर

    राहुल मनोहर जो स्टोरी लिखने मे बेहद माहिर है जमीनी हकीकत को सामने लाने का हमेशा प्रयास करते है , अपनी लेखनी से कई लोगों का दिल जीत है , काफी कम उम्र मे कई बड़े बड़े मीडिया संस्थान मे कार्य करने का बेहतरीन अनुभव हैं

    Related Posts

    ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

      सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    सीकर। राजस्थान के स्कूलिंग स्तर के विद्यार्थियों के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। रिवाइंस ओलंपियाड में कक्षा 4 से 10वीं तक के विद्यार्थी…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ये भी पढ़े

    ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

    ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई