Viral Monkey Story: आखिर क्यों वायरल हो रहा है नन्हा बंदर ‘पंच’ , खिलौने को ही मान बैठा अपनी मां

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे बंदर का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को विभिन्न संदेशों के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक छोटा बंदर अपनी मां से अलग होने के बाद एक सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के साथ खेलता और उससे लगाव दिखाता नजर आता है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो जापान के इचिकावा शहर स्थित इचिकावा सिटी जू का है। वीडियो में दिख रहा बंदर का बच्चा “पंच-कुन” जुलाई 2025 में जन्मा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण चिड़ियाघर के कर्मचारियों को उसकी चौबीसों घंटे देखभाल करनी पड़ी।

नवजात बंदरों के लिए मां का साथ सुरक्षा, पोषण और भावनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में मां से अलग होने के कारण पंच को कृत्रिम देखभाल में पाला जा रहा है।

चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार वायरल वीडियो 19 फरवरी की सुबह रिकॉर्ड किया गया था। इसमें पंच एक छोटे बंदर के पास जाकर उससे संपर्क बनाने की कोशिश करता है, लेकिन वह बंदर उसे नजरअंदाज कर देता है। थोड़ी देर बाद एक वयस्क बंदर, जो संभवतः उस छोटे बंदर की मां थी, पंच को वहां से दूर ले जाती दिखाई देती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई हमला नहीं बल्कि बंदरों के बीच सामान्य सामाजिक व्यवहार का हिस्सा था। पंच को अन्य बंदरों के समूह में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है और इस दौरान इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामान्य मानी जाती हैं।

घटना के बाद पंच का व्यवहार सामान्य रहा। वह कुछ समय अपने खिलौने के पास गया, लेकिन बाद में अन्य बंदरों के साथ सामान्य गतिविधियों में शामिल होता दिखा। भोजन के समय भी वह सामान्य रहा।

चिड़ियाघर ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना को गलत तरीके से भावनात्मक कहानी बनाकर न फैलाएं, बल्कि पंच के सामाजिक विकास को समझें और उसका समर्थन करें।

हालांकि आधिकारिक बयान के बावजूद यह वीडियो इंटरनेट पर लगातार शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे जीवन के अकेलेपन और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे भावनात्मक कहानी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

जमीन बेच 45 लाख रुपए लगा कर गया था अमेरिका कमाने , अब 12 दिनों बाद बॉडी पहुंची भारत

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

ब्यूरो रिपोर्ट @ अलवर राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जाट बहरोड़ क्षेत्र के रहने वाले विपिन चौधरी (24) की अमेरिका में साइलेंट…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

कजाकिस्तान में MBBS छात्र राहुल यादव की सड़क हादसे में मौत, जून में पूरी होने वाली थी डिग्री

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

कजाकिस्तान से एक दुखद खबर सामने आई है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राहुल South Kazakhstan Medical…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक