अरावली बचाने को लेकर पहली बार सड़कों पर दिखे सचिन पायलट के बेटे अरहान पायलट , लोगो ने जमकर की सेल्फी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

जयपुर राजधानी जयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में एक खास दृश्य तब देखने को मिला, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के पुत्र आरहन पायलट भी इसमें शामिल हुए।

‘अरावली बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित इस पैदल मार्च में आरहन पायलट की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उनके शामिल होते ही युवा नेताओं और छात्र कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सचिन पायलट के बड़े बेटे है अरहान पायलट
Aarhan pilot son of sachin pilot

एनएसयूआई द्वारा यह मार्च अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान के विरोध में निकाला गया। संगठन का कहना है कि अरावली पर्वत श्रृंखला न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरणीय संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पैदल मार्च के दौरान छात्र नेताओं और युवाओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर अरावली संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। मार्च के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब सचिन पायलट के पुत्र आरहन पायलट किसी सार्वजनिक रैली या मार्च में नजर आए। इससे पहले सचिन पायलट के दोनों बेटे राजनीतिक मंचों और रैलियों से दूरी बनाए रखते रहे हैं।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक के घर पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वरिष्ठजनों के घरेलू काम करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड क्षेत्र की अरणिया ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक