खेतों में लहलहा रही काले सोने के नाम से विख्यात अफीम की फसल पर खिलने लगे सफेद फूल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

मुकेश कुमार @ छोटीसादड़ी पूरे देश में काले सोने यानी अफीम की तस्करी के लिए माने जाने वाले प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी इलाके में इन दिनों खेतों में लहलहा रही बहुमूल्य अफीम की फसल पर सफेद फूल आने का दौर शुरू हो गया है। इससे अफीम उत्पादक किसानों में खुशी छाई हुई है। फूल खिलने के बाद इस पर डोडा निकलेगा। जिस पर किसान आने वाले कुछ दिनों में विधि विधान से मां काली की पूजा:अर्चना कर डोडे पर चीरा लगाकर अफीम का दूध संग्रहित करने के कार्य में जुट जायेंगे। वही इस बहुमूल्य फसल को बचाने के लिए किसान इन दिनों खेत में रातजगा कर रहे हैं। यह किसी मन्नत या शौक के लिए नहीं बल्कि इस फसल की जंगली जानवरों से रखवाली के लिए कर रहे हैं। ऐसे में ठंड की सर्द रात में किसान इस बहुमूल्य फसल को बचाने में लगे हुए हैं। जिससे उनके द्वारा की गई खून -पसीने की मेहनत का अच्छा फल मिल सके। किसान अपने खेतों के चारो और फसल को बचाने के लिए तारबंदी तक कर रहे हैं।वही किसानों ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के दौर चलने से इस फसल को रोग से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस फसल में काली मस्सी, सफेद मस्सी, खांखरिया रोग, तना सड़न एवं पत्ते में पीलापन आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम परिवर्तन से बदला पत्तो का रंग,लगा पीला रोग
काले सोने की खेती करने वाले किसानों पर मौसम की मार पड़ रही है। अफीम की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि अफीम की फसल मौसम पर ही आधारित है। लेकिन जनवरी माह में अचानक मौसम परिवर्तन से पारे में हुई बढ़ोतरी से किसानों के सामने चिंता की लकीरें खिंच दी है।मौसम परिवर्तन के कारण अफीम के पत्तो का रंग बदल गया है। इनका रंग पीला हो गया है।किसानों की माने तो अफीम की फसल पिला रोग से ग्रस्त हो चुकी है।किसान बताते है कि पिला रोग के कारण डोडो से दूध उड़ जाता है।जिसके कारण डोडो में दूध नही बनता है और औसत पूरी नही होती है।

देसी घरेलु नुस्खे से किसान भगा रहे हैं नील गायों को
कोई किसान फसल को नीलगायों से बचाने के लिए किसान पटाखे छोड़ कर तो कोई किसान पक्षियों से इस बहुमूल्य फसल को बचाने के लिए विभिन्न जतन कर रहे हैं। वहीं कई किसान नीलगायों के उत्पात व नुकसान से फसल को बचाने के लिए खेत के चारो और साड़ियां लपेट रहे हैं, तो कोई किसान ऑडियो-वीडियो की रील तो कोई खेत के चारों ओर लोहे की तारबंदी आदि खेत के चारों और लगाकर फसल को बचाने का जतन कर रहे हैं। अभी क्षेत्र में अफीम की फसल लहलहा रही है । इससे किसानों में खुशी छाई हुई है। रात के समय झुंड के रूप में नीलगाय खेतों में घुस जाती है और अफीम की फसल चट कर मदमस्त होकर फसल को रौंदकर चली जाती है।

चीरा लगते ही दस्तक देने लगेंगे तस्कर
बता दे कि प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ जिले पूरे देश में काले सोने की तस्करी के लिए जाने जाते हैं।यहां मौसम की अनुकूलता एवं अच्छी पैदावार के चलते अफीम की फसल का अच्छा उत्पादन होता है। ऐसे में इसकी तस्करी का अवैध कारोबार भी शुरू हो जाएगा। इस वर्ष अफीम की फसल की अच्छी पैदावार होने की आस लगाए बैठे मारवाड़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात व महाराष्ट्र के तस्कर स्थानीय तस्करों से इसके अवैध तस्करी के लिए संपर्क साधने में लग गए हैं और लुवाई-चिराई का दौर शुरू होने के बाद तस्कर काला सोना यानी अफीम का अवैध रूप से परिवहन कर अपने क्षेत्र में ले जाएंगे।

पुलिस तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद
किसानों द्वारा आने वाले दिनों में अफीम दूध संग्रहित करने की तैयारियों से पहले ही पुलिस ने तस्करी ओर इसका अवैध परिवहन रोकने के लिए अभी से कमर कस ली है।इलाके में पुलिस लगातार बाहरी संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही है। वहीं मुखबिर तन्त्र ओर ज्यादा सक्रिय कर दिया है। ताकि इसकी अवैध तस्करी रोकी जा सके।

रिपोर्ट : मुकेश कुमार (प्रतापगढ़)

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक के घर पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वरिष्ठजनों के घरेलू काम करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड क्षेत्र की अरणिया ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक