कजाकिस्तान में MBBS छात्र राहुल यादव की सड़क हादसे में मौत, जून में पूरी होने वाली थी डिग्री

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

कजाकिस्तान से एक दुखद खबर सामने आई है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राहुल South Kazakhstan Medical Academy में MBBS के अंतिम चरण का छात्र था और इसी साल जून में उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी। वह 4 सितंबर 2025 को पढ़ाई के लिए घर से कजाकिस्तान गया था।

परिजनों के अनुसार, 6 जनवरी को राहुल अपने चार दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान Almaty के पास एक गांव में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल और उसका दोस्त मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर राहुल ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अभी तक राहुल के माता-पिता को बेटे की मौत की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। परिवार को सिर्फ इतना बताया गया है कि राहुल का एक्सीडेंट हुआ है। राहुल के पिता दीपचंद, जो गुरुग्राम (हरियाणा) में टैक्सी चलाते हैं, ने बताया कि उन्हें 6 जनवरी को हादसे की सूचना मिली थी।

गांववासियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक राहुल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। इस बीच मां सरकार से गुहार लगा रही है कि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी