सीकर में 3 करोड़ की रंगदारी: खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग की धमकी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

यशवंत सिंह @ खाटूश्यामजी सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित को विदेश से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई।

मानवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को हरि बॉक्सर बताते हुए लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया। आरोपी ने 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने को कहा और रकम नहीं देने पर गोली मारने और ग्रेनेड बम से जान से मारने की धमकी दी।

खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे मानवेंद्र सिंह
खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे मानवेंद्र सिंह

4 जनवरी को आया था विदेशी नंबर से कॉल

मानवेंद्र सिंह चौहान पुत्र कालू सिंह, निवासी वार्ड नंबर 3 खाटूश्यामजी ने बताया कि 4 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह उनके घर आकर हमला कर सकता है और जान से मरवा देगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने संगठित अपराध सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

“विदेशी नंबरों की जांच जारी”

खाटूश्यामजी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और धमकी देने वाले विदेशी नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है।

व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे
व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे

सीकर में पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टर धमकियां

सीकर जिले में इससे पहले भी रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग द्वारा कई व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को धमकियां दी जा चुकी हैं। फतेहपुर और खाटूश्यामजी क्षेत्र में सामने आए मामलों में पुलिस ने स्थानीय नेटवर्क से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जो विदेश में बैठे गैंगस्टरों को जानकारी और नंबर उपलब्ध कराते थे।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। राजस्थान के स्कूलिंग स्तर के विद्यार्थियों के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। रिवाइंस ओलंपियाड में कक्षा 4 से 10वीं तक के विद्यार्थी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई