जयपुर में देखना चाहते है आर्मी डे परेड तो ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ जयपुर राजधानी जयपुर में सेना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार और सेना के संयुक्त प्रयासों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अब आम लोगों को सेना दिवस परेड देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।

जयपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम know your Army
जयपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम know your Army

सेना दिवस परेड 9, 11, 13 और 15 जनवरी 2026 को जगतपुरा क्षेत्र, जयपुर में आयोजित होगी। परेड में शामिल होने के इच्छुक नागरिक sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद Citizen App में जाकर Army Day Parade Registration विकल्प पर क्लिक कर केवल दो कॉलम भरकर पंजीकरण कराया जा सकता है।

फोटो : तैयारियों का जायजा लेते सेना के अधिकारी
फोटो : तैयारियों का जायजा लेते सेना के अधिकारी

एक व्यक्ति अधिकतम दो रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इसके अलावा ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण के बाद आवेदक को मोबाइल पर कन्फर्मेशन संदेश प्राप्त होगा, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश, रूट मैप और पार्किंग की जानकारी भी दी जाएगी।

  • यह रजिस्ट्रेशन सुविधा 6 जनवरी 2026 (शाम) से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। आवेदक अपनी पसंद की परेड तिथि भी चुन सकता है।
  • परेड स्थल पर दर्शकों को सुबह 8:45 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा और परेड समाप्त होने से पहले स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा के रहेंगे पुख़्ता इंतजाम

सेना के प्रतिनिधियों ने आमजन से अपील की है कि परेड के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखें। सुरक्षा कारणों से ड्रोन, कैमरा, लेडीज पर्स, बैग, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, नुकीली वस्तुएं या कोई भी आपत्तिजनक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करेव्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे

Know Your Army कार्यक्रम

सेना दिवस आयोजनों के तहत 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भवानी निकेतन संस्थान में दोपहर 2 बजे से “Know Your Army” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें सेना के अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी देखने को मिलेगा।

शौर्य संध्या का आयोजन

इसके अलावा 10 और 15 जनवरी 2026 को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों, उनके परिजनों और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

सेना दिवस के ये आयोजन न केवल देश की सैन्य शक्ति से परिचय कराएंगे, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करेंगे।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

जयपुर। राजधानी जयपुर के सी के बिरला हॉस्पिटल्स जयपुर के सीनियर ऑन्कोसर्जन डॉ. आनंद मोहन और उनकी टीम ने एक अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका