RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे में 22,000 बंपर भर्तियां, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जल्द शुरू

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे में ग्रुप डी की नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-01 ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर शुरू होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। तब तक अभ्यर्थी आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार कर सकते हैं।

इस भर्ती में सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के हैं, जिनके लिए करीब 11,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्वाइंट्समैन और असिस्टेंट पदों पर भी रिक्तियां शामिल हैं।

RRB Group D New Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकाय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम (ग्रुप डी) असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप IV), असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट (TL&AC), असिस्टेंट (C&W), प्वाइंट्समैन बी और असिस्टेंट (S&T)
वैकेंसी 22000
आवेदन शुरू होने की तारीख 21 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026
विज्ञापन संख्या CEN 09/2025
आयुसीमा 18-33 वर्ष
सैलरी 18000 (Initial Pay)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा,फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा
vacancy 2025 rrb group d short notification
                                                    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे—

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

  2. संबंधित भर्ती के लिंक “Various Posts in Level 1 of 7th CPC Pay Matrix” पर क्लिक करें।

  3. New Registration लिंक के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन करें।

  4. रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, आधार नंबर, 10वीं के अंक, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।

  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिली पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगइन करें।

  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।

  7. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  8. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  9. फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹500

  • एससी / एसटी / महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: ₹250

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर/एनआर मनोहर. NTA ने नीट-यूजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणामों में शिक्षा नगरी सीकर ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सीकर से…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका