Oppo का 200MP कैमरा वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा भी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo जल्द ही भारत में एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे कंपनी Oppo Reno 15 Pro Mini के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में पहले ही इस डिवाइस के कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि ये नया डिवाइस इस साल के आखिर में या जनवरी 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। आइए इसके कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं

Oppo Reno 15 Pro Mini के फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो के इस आने वाले डिवाइस में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर हो सकता है, जिसे एक पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट चिपसेट माना जा रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.32-इंच का फ्लैट OLED स्क्रीन मिल सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद, यह फोन एक प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

Oppo Reno 15 Pro Mini के कैमरा स्पेक्स

कैमरा कैपेबिलिटीज के मामले में यह डिवाइस काफी पावरफुल होने की उम्मीद है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। डिवाइस में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ ही 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है।

फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग

कुल मिलाकर, डिवाइस से शानदार कैमरा परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। डिवाइस IP69 रेटिंग के साथ भी आ सकता है। कंपनी इसे ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

भारत में कल लॉन्च होगा POCO का ये शानदार मोबाइल , 108 मेगापिक्सल कैमरा , कीमत जान हो जायेगे हैरान

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

टेक डेस्क @ नई दिल्ली भारत में स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज होने वाली है, क्योंकि POCO अपना नया स्मार्टफोन POCO M8 5G कल भारत में लॉन्च करने जा रही…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

YouTube से 5,000 Views पर कितनी कमाई होती है? जानिए पूरा गणित और कमाई के तरीके

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

डिजिटल डेस्क @ दिल्ली YouTube आज के समय में सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। लाखों क्रिएटर्स YouTube के जरिए…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका