NeemKaThana News नीमकाथाना में कोचिंग संचालक की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित एक कोचिंग सेंटर में संचालक की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। घटना के समय उसका पति दवा लेने जयपुर गया हुआ था।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, नारनौल निवासी मनोज मीणा खेतड़ी मोड़ पर अमेरिकन कोचिंग इंस्टीट्यूट (कंप्यूटर क्लास व इंग्लिश स्पोकन कोर्स) का संचालन करता है और पत्नी पूनम (32) के साथ वहीं रहता था। बताया जा रहा है कि पूनम कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मनोज उसकी दवाइयां लेने जयपुर गया। इसी दौरान पूनम ने कोचिंग सेंटर के हॉल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करेव्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे

सुबह करीब 8:30 बजे पढ़ने आए दो छात्रों ने देखा कि कोचिंग का गेट अंदर से बंद है। आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने सीढ़ियों के शीशे से झांककर देखा, जहां पूनम फंदे से लटकी नजर आई। छात्रों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

नीमकाथाना। बदलते दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, नैतिकता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के संकल्प के साथ नीमकाथाना पत्रकार समिति की साधारण बैठक रविवार को समिति कार्यालय में आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशीष चौधरी @ नीमकाथाना दयाल का नांगल में 19 मई 2026 से आयोजित बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 26 मई को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता समिति के सदस्य…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका