बीच सड़क पर आग का गोला बनी महिंद्रा की EV कार , कंपनी ने दी सफाई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने ईवी वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बीच सड़क पर Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक SUV अचानक आग की चपेट में आ गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर Mahindra & Mahindra ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि आग लगने का कारण वाहन की बैटरी नहीं है।

आखिर क्या है पूरा मामला

यह घटना हापुड़ के कुराना टोल प्लाजा के पास की है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, रविवार को यूपी 13 यू 7555 नंबर की इलेक्ट्रिक SUV बुलंदशहर से हापुड़ की ओर जा रही थी। वाहन मालिक अमन खरबंदा खुद गाड़ी चला रहे थे।

टोल प्लाजा के नजदीक अचानक कार से धुआं उठने लगा। हालात को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद कंपनी का क्या कहना है

घटना के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कार में आग शॉर्ट सर्किट या बैटरी फेलियर के कारण लगी होगी। हालांकि महिंद्रा ने इन आशंकाओं को खारिज किया है।

कंपनी के अनुसार, वाहन के सिस्टम में टायर के अत्यधिक गर्म होने (Overheating) का अलर्ट दर्ज हुआ था। सुरक्षा के लिहाज से सॉफ्टवेयर ने गाड़ी की स्पीड कम कर दी और वाहन अपने आप रुक गया।

महिंद्रा का कहना है कि वाहन के सेंसर और सॉफ्टवेयर डायग्नोस्टिक डेटा की जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि इस घटना का ईवी बैटरी से कोई सीधा संबंध नहीं है। शुरुआती फिजिकल जांच में भी बैटरी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है।

कंपनी के मुताबिक, प्रारंभिक डेटा यह भी संकेत देता है कि एक्सीलेरेटर और ब्रेक पैडल का एक साथ और लगातार इस्तेमाल होने से पीछे के दाहिने पहिये में बार-बार स्लिप हुई, जिससे यह स्थिति पैदा हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

महिंद्रा ने अपने बयान में दोहराया कि उसके सभी वाहन कड़े सेफ्टी मानकों के तहत तैयार किए जाते हैं और ग्राहकों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

डीडवाना में उद्यमी जागरूकता एवं विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

डीडवाना। नवगठित कुचामन-डीडवाना जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम (EASVDP) का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

मात्र 5.59 लाख रुपए में TATA PUNCH FACELIFT हुई लॉन्च , फीचर्स सेफ्टी और डिज़ाइन देख उड़ जायेगे होश

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

New Tata Punch Facelift देश की अग्रणी वाहन निर्माता Tata Motors ने लंबे इंतजार के बाद अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए