जयपुर के जोकर क्लब में बाउंसरों की गुंडागर्दी : MBBS छात्रों पर जानलेवा हमला, 10 घायल, एक की हालत गंभीर

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ जयपुर जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित जोकर क्लब में जन्मदिन पार्टी मना रहे एमबीबीएस छात्रों पर क्लब बाउंसरों और स्टाफ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 10 छात्र घायल हो गए, जिनमें फाइनल ईयर के छात्र आशीष चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल आशीष को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना में एक अन्य छात्र की पैर की हड्डी टूट गई, जिसका निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गोविंदपुरा, कालवाड़ निवासी हरेंद्र कुमार गढ़वाल ने जवाहर सर्किल थाने में क्लब मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

शिकायत के अनुसार, आरयूएचएस के फाइनल ईयर छात्र ईशान अरोड़ा के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी के दौरान रात करीब 11:15 बजे डांस करते समय धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ। मामूली कहासुनी के बाद क्लब बाउंसरों ने छात्रों से बहस शुरू कर दी और कुछ ही देर में हमला कर दिया। विरोध करने पर बाउंसर और क्लब स्टाफ और अधिक आक्रामक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाउंसरों और क्लब स्टाफ ने डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से छात्रों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे क्लब परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई छात्र क्लब से बाहर भागे।

हमले में आशीष चौधरी के सिर में तीन गहरी चोटें आईं। वहीं युवराज, दयानंद, ईशान, सुरेश, रजत और अमित भी गंभीर रूप से घायल हुए। रजत गिल की पैर की हड्डी टूट गई, जबकि सुरेश जानी की आंख और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल छात्र ईशान ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्लब परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्लब मालिक और स्टाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को चिन्हित कर लिया है, हालांकि मुख्य बाउंसर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक के घर पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वरिष्ठजनों के घरेलू काम करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड क्षेत्र की अरणिया ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक