Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे में ग्रुप डी की नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-01 ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर शुरू होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। तब तक अभ्यर्थी आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार कर सकते हैं।
इस भर्ती में सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के हैं, जिनके लिए करीब 11,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्वाइंट्समैन और असिस्टेंट पदों पर भी रिक्तियां शामिल हैं।
RRB Group D New Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | (ग्रुप डी) असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप IV), असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट (TL&AC), असिस्टेंट (C&W), प्वाइंट्समैन बी और असिस्टेंट (S&T) |
| वैकेंसी | 22000 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 21 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 20 फरवरी 2026 |
| विज्ञापन संख्या | CEN 09/2025 |
| आयुसीमा | 18-33 वर्ष |
| सैलरी | 18000 (Initial Pay) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा,फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा |

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे—
-
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
संबंधित भर्ती के लिंक “Various Posts in Level 1 of 7th CPC Pay Matrix” पर क्लिक करें।
-
New Registration लिंक के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, आधार नंबर, 10वीं के अंक, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
-
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिली पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगइन करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹500
-
एससी / एसटी / महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: ₹250
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
