Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

सीकर/ एनआर मनोहर: गांव-ढाणियों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आईआईटी की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीकर में पोलर जेईई एकेडमी द्वारा पोलर ओलंपियाड 2026 का आयोजन किया जाएगा। पोलर जेईई एकेडमी के डायरेक्टर सरदार सिंह रणवा ने बताया कि ओलंपियाड में कुल 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल शहरों के नहीं, बल्कि गांवों और छोटे कस्बों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देना है।

पोस्टर विमोचन किया गया

रविवार को सीकर के पिपराली रोड़ स्थित पोलर एकेडमी में पोस्टर विमोचन करके ओलंपियाड की घोषणा की है। इस दौरान संस्था प्रधान सरदार सिंह रणवां, राजेंद्र कुमार जाट, भगवान राम, सर्वेश कस्वां मौजूद रहे. सभी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में होगा। पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 4 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 10 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक तिथि का चयन कर सकेंगे। पहले चरण का परिणाम 21 नवंबर को घोषित होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 6 दिसंबर को सीकर में ऑफलाइन फाइनल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • 5 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैंडायरेक्टर सरदार सिंह रणवा ने बताया कि 6 दिसंबर को अंतिम परीक्षा के दिन ही परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पोलर ओलंपियाड में कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक कक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम के लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्से से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे छात्र अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकें। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद की परीक्षा तिथि चुन सकते हैं।

Related Posts

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक के घर पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वरिष्ठजनों के घरेलू काम करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

राजस्थान में जल्द ही कर्मचारी चयन बोर्ड शारीरिकशिक्षा शिक्षक यानी PTI भर्ती का विज्ञापनजारी करने वाला है है। प्रदेश में करीब 900 पदों पर पीटीआई भर्ती होनी है, जिसकी विज्ञप्ति…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक