अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड क्षेत्र की अरणिया ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का नेतृत्व जनसेवक जमन लाल यादव और फौजी शंकर सिंह शेखावत ने किया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं तथा सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों का ज्ञापन देने पंचायत भवन पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार और कनिष्ठ लिपिक प्रकाश बराला पंचायत भवन पर ताला लगाकर चले गए।

इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत में वित्तीय गड़बड़ियों, मनरेगा कार्यों में मस्टरोल भरने में कथित अनियमितता तथा साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कई वार्डों में नियमित सफाई और कचरा संग्रहण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने अमृत जल अभियान 2.0 के तहत अरणिया क्षेत्र से श्रीमाधोपुर शहर को पानी उपलब्ध कराने की योजना का भी विरोध जताया। उनका कहना था कि गांव की लगभग 70 प्रतिशत आबादी पहले से ही पेयजल संकट का सामना कर रही है। ऐसे में गांव के करीब 15 ट्यूबवेल जल स्रोतों का उपयोग अन्य क्षेत्रों के लिए किए जाने से स्थानीय लोगों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर

हरीश गुर्जर सीकर जिले के रींगस क्षेत्र से आते है ये रींगस क्षेत्र की हर छोटी से बड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते है , ईनका सटीक विश्लेषण खबरों में और जान डाल देता है , इन्हें बेखौफ निर्भीक और निडर पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है

Related Posts

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका