डीडवाना में उद्यमी जागरूकता एवं विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

डीडवाना। नवगठित कुचामन-डीडवाना जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम (EASVDP) का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH) के सहयोग से दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI), राजस्थान चैप्टर द्वारा डीडवाना स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ.

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों एवं संभावित उद्यमियों को एक मंच पर लाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा.

कार्यक्रम का नेतृत्व DICCI राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा एवं राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विकास मोहन भाटी उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने तथा MSME, GeM और NSSH जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

उद्घाटन सत्र में ये रहे प्रमुख वक्ता

कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण एवं स्वागत के साथ हुई. उद्घाटन सत्र में DICCI अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कुलदीप सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय एससी-एसटी हब की योजनाओं की जानकारी दी. मुख्य अतिथि विकास मोहन भाटी ने उद्यमिता को आत्मनिर्भरता का आधार बताते हुए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया. अंत में उपाध्यक्ष निमेष बाबा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

तकनीकी सत्रों में दी गई योजनाओं की जानकारी 

कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला. MSME योजनाओं की जानकारी सहायक निदेशक मधुकर शर्मा ने दी, जबकि राज्य सरकार की योजनाओं पर महाप्रबंधक DIC डीडवाना हरेंद्र सिंह ने प्रस्तुति दी. उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर के उप मुख्य सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी ने रेलवे में उपलब्ध विक्रेता अवसरों की जानकारी साझा की. वहीं, भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक डोवोस्की चावला ने FCI से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डाला. Government e-Marketplace (GeM) से जुड़े अवसरों पर विक्रांत त्रिपाठी ने विस्तार से बताया. बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की जानकारी यूको बैंक के लीड जिला प्रबंधक नवेंदु कुमार चौधरी ने दी. NSIC की सहायता योजनाओं पर उप प्रबंधक शशांक शेखर ने प्रस्तुति दी.

ओपन हाउस सत्र में उद्यमियों ने रखे सवाल

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओपन हाउस चर्चा सत्र में उद्यमियों को अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला. इस दौरान विक्रेता पंजीकरण, सरकारी खरीद प्रक्रिया और वित्तीय सहायता से जुड़े प्रश्नों के समाधान किए गए. कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. यह आयोजन राजस्थान में SC/ST उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. कार्यक्रम का समापन DICCI के पूर्व अध्यक्ष अंकित बाबेरवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, विभागों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया.

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇
  • राहुल मनोहर

    राहुल मनोहर जो स्टोरी लिखने मे बेहद माहिर है जमीनी हकीकत को सामने लाने का हमेशा प्रयास करते है , अपनी लेखनी से कई लोगों का दिल जीत है , काफी कम उम्र मे कई बड़े बड़े मीडिया संस्थान मे कार्य करने का बेहतरीन अनुभव हैं

    Related Posts

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

      सीकर/एनआर मनोहर. NTA ने नीट-यूजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणामों में शिक्षा नगरी सीकर ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सीकर से…

    👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ये भी पढ़े

    राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

    NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

    पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

    पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए