Jaipur News साइबर अपराधों को रोकने के लिए अभियान चला रहे अंकुर चंद्रकांत, अब तक हजारों लोगों को साइबर फ्रोड से बचा चुके

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

एनआर मनोहर @ जयपुर बदलते आधुनिकता के दौर में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है. इस मोबाइल फोन के कारण रोजाना कई लोग साइबर अपराधों का भी शिकार हो रहे हैं. ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डीपफेक वीडियो, एआई आधारित फ्रॉड और सोशल मीडिया स्कैम्स ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है. ऐसे में साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया है. साइबर अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने अभियान चलाया है. उन्होंने मिशन 1 मिलियन, डिजिटल कवच अभियान शुरू किया है.

इस अभियान के तहत अंकुर चंद्रकांत अलग-अलग प्लेटफार्म पर जाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से कैसा बचा सकता है और साइबर अपराधियो का पता कैसे लगाया जा सकता इसकी जानकारी देते है. अंकुर चंद्रकांत ने बताया वे अलग अलग चरणों के माध्यम सोशल मीडिया यूजर्स को इसकी जानकारी देते हैं. उन्होंने बताया कि उनके इस अभियान से अब तक हजारों लोग साइबर अपराध का शिकार होने से बच चुके हैं.

तीन चरणों में चलेगा अभियान

अंकुर चंद्रकांत ने बताया वे ने तीन चरणों में डिजिटल कवच अभियान चला रहे हैं. पहले चरण में 0 से 3 लाख फॉलोअर्स तक लोगों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा. इसके तहत रोजाना स्कैम अलर्टस, डीपफेक और एआई फ्रॉड की सच्चाई सोशल मीडिया के जरिए सामने लाई जाती है. दूसरे चरण में 3 लाख से 7 लाख फॉलोअर्स के बीच लाइव ट्रेनिंग सेशन्स शुरू होंगे, जिनमें बेसिक साइबर हाइजीन, मोबाइल और सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स जैसी जरूरी जानकारियां दी जाती है

तीसरे और अंतिम चरण में 7 लाख से 10 लाख फॉलोअर्स पूरे होने पर 10 करोड़ की फ्री साइबर ट्रेनिंग का भव्य शुभारंभ होगा, जिसमें एडवांस साइबर सिक्योरिटी और एंटी-स्कैम मास्टरक्लास कराई जाएंगी.

कब, कहा और कैसे ले क्लास की जानकारी

अंकुर चंद्रकांत ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट की ऑनलाइन क्लास वह अपने सोशल मीडिया पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर फ्री क्लास देंगे. यह क्लास लेने के लिए अंकुर चंद्रकांत के ऑफिसियल इंस्टाग्राम चैनल Ankur Decodes पर कोई भी जा सकता है. इच्छुक लोग फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके ये क्लास ले सकते हैं. अंकुर चंद्रकांत ने बताया की जो ट्रेनिंग मेरे द्वारा दी जाएगी उसकी वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत हजारों रूपये है. अगर इसे न्यूनतम 100 रूपये प्रति व्यक्ति भी माना जाए, तो 10 लाख लोगों के लिए यह 10 करोड़ रूपये की सीधी डिजिटल मदद है.

कौन हैं अंकुर चंद्रकांत

अंकुर एक साइबर हेल्प NGO के संस्थापक हैं, जो भारत का पहला और एकमात्र साइबर अपराध रोकथाम और महिला सुरक्षा के लिए समर्पित गैर सरकारी संगठन है. अंकुर चंद्रकांत ने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक कंपनियों में काम किया है. वे कई लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों और राज्य पुलिस को भी साइबर ट्रेनिंग दे चुके हैं. 15 वर्षों के अनुभव ने उन्हें इस क्षेत्र का भरोसेमंद चेहरा बनाया है. अंकुर चंद्रकांत कहते हैं कि मिशन 1 मिलियन सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय डिजिटल आंदोलन है। उनका मानना है कि जब 10 लाख युवा जागरूक होंगे, तभी साइबर अपराधियों और सिस्टम दोनों को यह संदेश जाएगा कि भारत का डिजिटल नागरिक अब कमजोर नहीं, बल्कि तैयार है.

क्यों है जरूरी साइबर एक्सपर्ट बनना

साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने बताया कि आजकल के युवा एंटरटेनमेंट हो या फिर सोशल मीडिया पर रीलबाजी में ध्यान दे रहे हैं. जो की आने वाले भविष्य में उन युवाओं के लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाएगी. इसको देखते हुए अंकुर चंद्रकांत ने इन युवाओं को एंटरटेनमेंट के बजाय साइबर एक्सपर्ट बनाना उचित समझा, जो की अंकुर चंद्रकांत इसकी ट्रेनिंग फ्री देंगे.

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

जयपुर। राजधानी जयपुर के सी के बिरला हॉस्पिटल्स जयपुर के सीनियर ऑन्कोसर्जन डॉ. आनंद मोहन और उनकी टीम ने एक अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई