नीमकाथाना की मंजू धायल बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रथम प्रयास में 26वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

नीमकाथाना क्षेत्र के नजदीक हीरानगर गांव निवासी मंजू धायल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंजू धायल का भूगोल विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने प्रथम प्रयास में 26वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

वर्तमान में मंजू धायल मालनगर स्कूल में थर्ड ग्रेड अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 13 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वे दो बार थर्ड ग्रेड अध्यापिका रह चुकी हैं। अध्यापन कार्य के साथ-साथ उन्होंने स्वाध्याय करते हुए एमए (भूगोल) की पढ़ाई पूरी की।

मंजू धायल ने आरएएस परीक्षा भी तीन बार दी, हालांकि सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कहीं भी कोचिंग नहीं ली, बल्कि घर पर ही अपने पति के सहयोग से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

मंजू धायल का परिवार भी शिक्षा से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके पति स्वयं शिक्षक हैं, देवर प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं, दो बहनें सरकारी अध्यापिका हैं और पिता सेवानिवृत्त शिक्षक रह चुके हैं। इसी शैक्षणिक माहौल ने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी।

गौरतलब है कि मंजू धायल हीरानगर गांव की पहली महिला अध्यापिका बनी थीं और अब पहली महिला असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर उन्होंने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

मंजू धायल की सफलता ग्रामीण युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। राजस्थान के स्कूलिंग स्तर के विद्यार्थियों के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। रिवाइंस ओलंपियाड में कक्षा 4 से 10वीं तक के विद्यार्थी…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई