आशिष चौधरी @ जयपुर राजस्थान के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि फरवरी में राज्य सरकार का 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा, जिसमें कई बड़ी भर्तियों की घोषणा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बजट के बाद कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न विभागों की अभ्यर्थनाएं RPSC को भेजी जाएंगी, जिसके आधार पर नई भर्ती प्रक्रियाएं शुरू होंगी। इस बार RAS एवं अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, कृषि, कारागार और लेखा सेवाओं से जुड़ी भर्तियां खास मानी जा रही हैं।
RPSC के माध्यम से होने वाली प्रमुख परीक्षाएं
-
RAS एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा
-
कॉलेज लेक्चरर भर्ती
-
स्कूल व्याख्याता भर्ती
-
कृषि विभाग भर्ती
-
कारागार विभाग भर्ती
-
कनिष्ठ लेखाकार भर्ती
-
अन्य विभागीय परीक्षाएं एवं साक्षात्कार
पिछले वर्षों में घोषित भर्तियों का आंकड़ा
-
2018 – 18,000 पद
-
2019 – 12,500 पद
-
2020 – 8,100 पद
-
2021 – 6,540 पद
-
2022 – 10,300 पद
-
2023 – 17,350 पद
-
2024 – 11,205 पद
-
2025 – 13,394 पद
RAS भर्ती रहेगी सबसे अहम
वर्ष 2024 में RAS एवं अधीनस्थ सेवा के 1096 पदों की भर्ती निकली थी। अब 2025-26 की RAS भर्ती का इंतजार है। अनुमान है कि इस बार 700 से 900 पदों तक भर्ती आ सकती है, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
पिछले साल RPSC को मिली प्रमुख अभ्यर्थनाएं
-
लेक्चरर आयुर्वेद – 8 पद
-
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा) – 4 पद
-
सहायक विद्युत निरीक्षक – 9 पद
-
जूनियर केमिस्ट – 13 पद
-
सहायक कृषि अभियंता – 281 पद
-
पशु चिकित्सा अधिकारी – 1100 पद
-
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर – 1015 पद
-
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) – 3225 पद
-
वरिष्ठ अध्यापक – 6500 पद
-
कनिष्ठ विधि अधिकारी (JDA) – 12 पद
-
प्राध्यापक कृषि – 500 पद
-
सहायक आचार्य – 574 पद
-
सांख्यिकी अधिकारी – 113 पद
-
संरक्षण अधिकारी – 12 पद
-
सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी – 28 पद
