सशक्त लोकतंत्र और पत्रकारिता का व्याख्यान कार्यक्रम आज 

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में होटल श्री कृष्णम इन में पत्रकारिता और लोकतंत्र के आपसी संबंधों को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सशक्त लोकतंत्र और पत्रकारिता की थीम पर जर्नलिस्ट यूनियन संयुक्त सीकर राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन खाटूश्यामजी स्थित होटल कृष्ण इन में दोपहर 12.15 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर सार्थक और सकारात्मक विचार-विमर्श करना है। बदलते दौर में मीडिया की जिम्मेदारियों, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इस व्याख्यान कार्यक्रम में क्षेत्रीय, जिला एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ शिक्षाविद, राजनीति से जुड़े जानकार एवं प्रशासनिक अधिकारी भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को न केवल अपने पेशे की गरिमा और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की भूमिका पर भी गहन चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Related Posts

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए