नीमकाथाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत पत्नी-पोता गंभीर घायल NeemKaThana Accident News

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NeemKaThana Accident News Today : राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. बाइक और ट्रेलर की टक्कर में हुए हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद कोटपूतली के लिए रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

हादसे में 3 साल का बच्चा घायल

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना इलाके के राजपुरा घाटी में हुआ है. जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि एक महिला और 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रेलर के नीचे घुस गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला.

तुरंत सभी को पाटन अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कोटपूतली के लिए रेफर किया गया. इस दौरान इलाज के दौरान बाइक चालक छाजू राम यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी धोली देवी और पोता का कोटपूतली अस्पताल में इलाज जारी है.

हादसे के बाद दोनों तरफ लगी लंबी लाइन

पाटन थाना अधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे से बाइक सवार व्यक्ति छाजूराम को बाहर निकाला और हादसे में उनकी पत्नी धोली देवी व पोता गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान छाजूराम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और पोते का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गईं. बाद में जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हटाकर रास्ते को दुरुस्त किया गया.

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशीष चौधरी @ नीमकाथाना दयाल का नांगल में 19 मई 2026 से आयोजित बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 26 मई को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता समिति के सदस्य…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

नीमकाथाना: अरावली पब्लिक स्कूल डाबला की छात्रा रीना गुर्जर बनी तहसील पाटन टॉपर, 97% अंक हासिल

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

नीमकाथाना/पाटन। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में अरावली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डाबला की छात्रा रीना गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तहसील पाटन…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

समाज कल्याण विभाग की डीडी के घर काम करने आते पुनर्वास गृह के वरिष्ठजन वीडियो हुआ वीडियो वायरल

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

PTI के 900 पदों पर निकली भर्ती : इसी महीने शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन , जाने कौन भर सकता है फॉर्म

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

अरणिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिम्मेदारों के नदारद होने से बढ़ा जनाक्रोश

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, मेजबान टीम को ही मिला 51 हजार नकद पुरस्कार

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक 

पहली बार UEM यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया पुरुष हैंडबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक