नीमकाथाना में 13 साल की नाबालिक से दुष्कर्म , 40 दिन की गर्भवती निकली

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ नीमकाथाना राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। डाबला थाना इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

डीएसपी सुशील मान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार शाम नाबालिग बच्ची को परिजन इलाज के लिए नीमकाथाना के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों को संदेह हुआ, जिसके बाद जब विस्तृत परीक्षण किया गया तो सामने आया कि बच्ची करीब 40 दिन की गर्भवती है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची व उसके परिजनों से बातचीत कर काउंसलिंग की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करेव्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग पीड़िता को हरसंभव कानूनी और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

नीमकाथाना। बदलते दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, नैतिकता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के संकल्प के साथ नीमकाथाना पत्रकार समिति की साधारण बैठक रविवार को समिति कार्यालय में आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका

Polar JEE Academy का बड़ा ऐलान: JEE Olympiad 2026 से छात्रों को मिलेगा 17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का मौका