पाकिस्तान बॉर्डर से भारत घुस रहा जासूस , BSF ने दबोचा अब होगी पूछताछ

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @ जैसलमेर नए साल के जश्न के बीच जैसलमेर जिले के अत्यंत संवेदनशील नाचना सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार शाम करीब 8 बजे की है, जब BSF की 72वीं बटालियन के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियमित गश्त कर रहे थे।

जैसलमेर सीमा पर पकड़ा घुसपैठिया -AI IMAGR
जैसलमेर सीमा पर पकड़ा घुसपैठिया -AI इमेज

हल्के कोहरे के दौरान जवानों ने सीमा पार से एक युवक को भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जवानों ने तत्काल घेराबंदी की और जैसे ही वह युवक तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान इशरत (35) पुत्र राणा मोहम्मद असलम, निवासी सरगोधा जिला, पंजाब (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। उसे ‘ऑपरेशन अलर्ट’ के तहत पास की बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) पर ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।

बार-बार बदल रहा बयान, जासूसी की आशंका

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, तलाशी में उसके पास से कोई हथियार, नक्शा या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार असामान्य रहा। वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का संदेह और गहरा गया है।

गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घुसपैठ की घटना को सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल बीएसएफ, खुफिया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा इकाइयां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि हो सके।

पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को नाचना थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

क्यों संवेदनशील है नाचना सेक्टर?

जैसलमेर का नाचना क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सर्दियों में यहां घना कोहरा छा जाता है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो जाती है। ऐसे में पाकिस्तान के सरगोधा जैसे रणनीतिक शहर से किसी व्यक्ति का जैसलमेर सीमा तक पहुंचना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करे
व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करे

2025 में जैसलमेर से पकड़े गए जासूस

जैसलमेर जिला बीते समय में जासूसी गतिविधियों का केंद्र बनता नजर आया है। वर्ष 2025 में अब तक कुल 5 जासूस पकड़े जा चुके हैं, जिनमें सेना और DRDO से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने के मामले शामिल हैं।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

  सीकर। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से पाथ करियर इंस्टीट्यूट की ओर से Path PULSE ओलंपियाड आयोजित…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

जयपुर। राजधानी जयपुर के सी के बिरला हॉस्पिटल्स जयपुर के सीनियर ऑन्कोसर्जन डॉ. आनंद मोहन और उनकी टीम ने एक अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए Path PULSE ओलंपियाड, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ कैश प्राइज और USA एजुकेशनल टूर का मौका

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई