अगर आज रात 12 बजे से पहले ये नहीं किया तो , आपका PAN CARD हो जाएगा बंद , जाने पूरी डीटेल्स

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

यशवंत सिंह @ दिल्ली अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। केंद्र सरकार की ओर से तय समय सीमा के अनुसार 31 दिसंबर 2025 यानी आज आधार-पैन लिंक कराने का अंतिम दिन है। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक किया गया पैन कार्ड अपने आप निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा।

निष्क्रिय पैन कार्ड का मतलब है कि पैन से जुड़े लगभग सभी जरूरी काम रुक जाएंगे। ऐसे पैन कार्ड का इस्तेमाल न तो इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने, न ही बैंक केवाईसी, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, लोन, क्रेडिट कार्ड या अन्य किसी भी वित्तीय लेन-देन में किया जा सकेगा। आसान शब्दों में कहें तो बिना लिंक किया गया पैन कार्ड पूरी तरह बेकार हो जाएगा।

सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य है और समय सीमा के बाद किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।

पैन-आधार लिंकिंग की डेड लाइन और लेट फीस
अगर आप आज यानी 31 दिसंबर 2025 तक आधार-पैन लिंक करा लेते हैं, तो आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

लेकिन यदि तय तारीख के बाद लिंकिंग कराई जाती है, तो पहले 1,000 रुपये की लेट फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भले ही लेट फीस की राशि ज्यादा न लगे, लेकिन पैन निष्क्रिय होने पर होने वाली परेशानियां कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।

पैन को आधार से लिंक कैसे करें? (ऑनलाइन तरीका)
अगर आपके आधार और पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारी समान है, तो लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है—

  • आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
  • लॉग इन करने के बाद Profile सेक्शन में ‘Link Aadhaar’ विकल्प चुनें पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • अगर फीस मांगी जाए, तो ‘e-Pay Tax’ सेक्शन में जाकर भुगतान करें
  • भुगतान पूरा होते ही लिंकिंग प्रक्रिया सफल हो जाएगी
  • यदि पैन पहले से लिंक है, तो पोर्टल तुरंत इसकी जानकारी दे देगा

पैन-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपको याद नहीं है कि आपने पहले लिंक कराया था या नहीं, तो आप बिना लॉग इन किए भी स्टेटस चेक कर सकते हैं

1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
2. ‘Link Aadhaar Status’ विकल्प पर क्लिक करें
3. पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
4.सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *