डर लगे तो हनुमान चालीसा पास रखकर देखें ये डरावनी सीरीज, पूरे 8 एपिसोज  मे ‘भूत-चुड़ैल’ का दिखेगा तांडव

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली हॉरर थ्रिलर जॉनर हमेशा से ही सिनेप्रेमियों के बीच खास लोकप्रिय रहा है। हालांकि कुछ फिल्में और वेब सीरीज ऐसी भी होती हैं, जिन्हें अकेले देखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक ऐसी ही 8 एपिसोड वाली हॉरर वेब सीरीज दर्शकों के बीच खौफ का माहौल बना रही है।

इस सीरीज के हर एपिसोड में भूत-प्रेत और डरावने सीन भरपूर देखने को मिलते हैं। इसकी कहानी इतनी रोंगटे खड़े कर देने वाली है कि इसे अकेले देखने की गलती करने से पहले सौ बार सोचना पड़े। आइए जानते हैं आखिर कौन-सी है यह खौफनाक वेब सीरीज और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


ओटीटी की सबसे डरावनी सीरीज

इस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यह अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म की मोस्ट वॉच लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। सीरीज का डर ऐसा है कि इसे देखने के लिए मजबूत दिल की जरूरत पड़ेगी। कई दर्शक तो मजाक में यह भी कह रहे हैं कि डर लगने पर हनुमान चालीसा पढ़ने की नौबत आ जाती है।

कहानी एक ऐसे नौजवान लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भूत-आत्माएं दिखाई देती हैं। शुरुआत में वह अपने इन अनुभवों पर भरोसा नहीं कर पाता, लेकिन हवाई जहाज में घटी एक रहस्यमयी घटना उसकी सोच बदल देती है।

इसके बाद वह पायलट की नौकरी छोड़कर भटकी आत्माओं से संपर्क करने लगता है, ताकि उन्हें शांति दिला सके। लेकिन उसका यह फैसला धीरे-धीरे उसकी जान पर भारी पड़ जाता है और कहानी एक दर्दनाक मोड़ ले लेती है।


करण टैकर की लेटेस्ट हॉरर सीरीज

यहां बात की जा रही है अभिनेता करण टैकर की लेटेस्ट वेब सीरीज ‘भय – द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसे 12 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज दर्शकों की पसंद बनी हुई है।


आईएमडीबी रेटिंग में टॉप

‘भय’ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईएमडीबी पर इसे 8.4/10 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप हॉरर थ्रिलर के शौकीन हैं और कुछ अलग व डरावना देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *