Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) की ओर से REET मेन्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने लेवल-1 और लेवल-2 के एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए हैं। इस बार REET मेन्स परीक्षा में कुल 9.54 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें लेवल-1 के 5636 पद और लेवल-2 के 2123 पद भरे जाएंगे। परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा, जिसके बाद मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश
• उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
• परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
• एडमिट कार्ड के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड अनिवार्य) लेकर जाना जरूरी है।
• परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट और OMR शीट की कॉपी ले जाने की अनुमति होगी।
ड्रेस कोड: क्या पहनें, क्या न पहनें
पुरुष अभ्यर्थी
• आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट
• बिना पायजामा वाली साधारण पैंट
• साधारण चप्पल या स्लीपर
महिला अभ्यर्थी
• सलवार सूट, साड़ी या कुर्ता
• आधी या पूरी आस्तीन का ब्लाउज/कुर्ता
• साधारण चप्पल या स्लीपर
• कोट, स्वेटर या जर्सी पहन सकते हैं, लेकिन उनमें मेटल बटन या भारी डिजाइन नहीं होने चाहिए। जांच के दौरान ठंड के कपड़े उतरवाए जा सकते हैं।
आभूषण और धार्मिक वस्तुएं
• पतली कांच की चूड़ियां, साधारण कंगन और जनेऊ की अनुमति है।
• सिख अभ्यर्थी पगड़ी, कड़ा और छोटी ढकी हुई कृपाण पहन सकते हैं, लेकिन कृपाण परीक्षा टेबल पर नहीं रखी जा सकेगी।
• ऐसे अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि गहन जांच की जा सके।
क्या नहीं पहनना है?
• जींस पहनने की अनुमति नहीं है।
• यदि कोई अभ्यर्थी गलती से जींस पहनकर आ जाता है, तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन उसे मेटल रहित सूती कपड़े बदलने होंगे।
• ऐसे मामलों में उम्मीदवार से वचन-पत्र भी भरवाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से प्रिंट कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। परीक्षा से संबंधित सभी दिशा- निर्देशों को ऑफिशियल वेबसाइट पर ध्यान से पढ़ें।
