रींगस में नववर्ष पर जरुरतमंदों को बांटे वस्त्र

गरीबों को किए कंबल वितरण फोटो AI
👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

हरीश गुर्जर @ सीकर जिले के रींगस में नववर्ष के अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया गया। रींगस की टैगोर विहार कॉलोनी में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।

गरीबों को किए कंबल वितरण फोटो AI

इस सेवा कार्य का नेतृत्व तेजाजी मंदिर के पुजारी भरता राम सारण ने किया। भरता राम सारण ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए।

उन्होंने कहा कि नववर्ष की सच्ची शुरुआत तभी सार्थक होती है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचें। ठंड के इस मौसम में वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलकती नजर आई।

व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे
व्हाट्सऐप न्यूज ग्रुप से जुड़े , क्लिक करे

वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वस्त्र दिए गए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

रिपोर्ट हरीश गुर्जर (ब्यूरो चीफ )

खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करे 7014484873

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *