एंटरटेनमेंट डेस्क @ मुंबई लंबे इंतजार के बाद आखिरकार द राजा साब 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं, जो फिलहाल मिली-जुली बताई जा रही हैं।
फिल्म में प्रभास की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने जमकर सराहा है। लोगों का कहना है कि प्रभास ने अपने अभिनय से पूरी फिल्म को मजबूती दी है। खासतौर पर इंटरवल के बाद की कहानी और क्लाइमैक्स सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म के आखिरी 40 मिनट बेहद चौंकाने वाले हैं।
प्रभास और निधि अग्रवाल के बीच के सीन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के इमोशनल पल दर्शकों को जोड़ने में सफल रहे हैं। हालांकि, VFX को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है और इसे फिल्म की कमजोर कड़ी बताया है।
फिल्म में संजय दत्त की मौजूदगी ने भी खासा प्रभाव छोड़ा है। थिएटर से बाहर निकल रहे कई दर्शक संजय दत्त के किरदार को यादगार बताते हुए उन्हें ‘लीजेंड’ कह रहे हैं। कुछ फैंस ने तो फिल्म को 5 में से 5 स्टार तक दिए हैं।
हॉरर-कॉमेडी के साथ दमदार एक्शन सीन्स को दर्शक एंटरटेनिंग बता रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की भी जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि डायरेक्टर ने कहानी को अच्छे ढंग से पेश किया है और फिल्म को पैसावसूल बना दिया है। जिन लोगों को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, उन्हें भी ‘द राजा साब’ ने चौंका दिया।
फिल्म का निर्देशन मारुति दासारी ने किया है। इस तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के अलावा बोमन ईरानी और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
