स्पोर्ट्स डेस्क भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की अहम साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 60 गेंदों पर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।
हेनरी निकोलस 62 रन बनाकर आउट हुए
डेवोन कॉनवे ने 56 रनों की पारी खेली
विल यंग और ग्लेन फिलिप्स 12-12 रन बनाकर पवेलियन लौटे
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोलस, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक
ऋषभ पंत सीरीज से बाहर
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल होने के कारण वह पहला वनडे नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल संभाल रहे हैं।
इस मुकाबले में फैंस की निगाहें खासतौर पर अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई हैं, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
