जयपुर के चौमूं में पुलिस पर पथराव ,सिर फूटे  मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने के बाद हुआ बवाल , इंटरनेट सेवा बंद 

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

डिजिटल डेस्क, जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू क्षेत्र में देर रात अचानक हिंसा भड़क उठी। मस्जिद के पास रखे पत्थरों को हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गया।

जयपुर पश्चिम के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि चौमू में स्थित एक कलंदरी मस्जिद के पास अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन से बातचीत के बाद एक पक्ष ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने लोहे के एंगल लगाकर उसे दोबारा स्थायी रूप से स्थापित करने की कोशिश की। जब पुलिस इन ढांचों को हटा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

पुलिसकर्मी घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

हिंसा के दौरान पुलिस पर की गई पत्थरबाजी में छह पुलिसकर्मियों के सिर में चोट आई है। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने अब तक 10 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है।

आधी रात में फैला तनाव

यह घटना 25 और 26 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जयपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर चौमू के बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने के दौरान विवाद शुरू हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद

स्थिति को शांत बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एहतियातन चौमू में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं।

क्या है पूरा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धार्मिक स्थल के पास सड़क किनारे करीब 45 सालों से पत्थर रखे हुए थे। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से प्रशासन ने इन्हें हटाने का फैसला किया था। इस संबंध में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर आपसी सहमति के बाद पत्थर हटाने का काम पूरा भी कर लिया गया था।

हालांकि, जब इसके बाद रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। यही विरोध धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया और पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी

आशिष चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले मे जन्मे एक पत्रकार है जो दैनिक भास्कर , फर्स्ट इंडिया न्यूज , समाचार जगत जैसे प्रमुख मीडिया हाउस मे काम कर चुके है , वर्तमान मे फिलहाल AC NEWS INDIA NETWORK से जुड़े हुए है जो की शेखावटी का बढ़ता हुआ मीडिया समूह है

Related Posts

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

जयपुर। राजधानी जयपुर के सी के बिरला हॉस्पिटल्स जयपुर के सीनियर ऑन्कोसर्जन डॉ. आनंद मोहन और उनकी टीम ने एक अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर/एनआर मनोहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-नीट 2026 के परिणाम में सीकर के ऐलन क्लासरूम के छात्र कार्तिक जैन ने शानदार सफलता हासिल की है। कार्तिक ने 720…

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े

राजस्थान में स्कूलिंग स्तर पर पहली बार ओलंपियाड का आयोजन, कक्षा 4 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह शेखावत का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

भाजपा किसाना मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसान आंदोलन के गढ़ से बिजाराणिया को मौका

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

Jaipur News: सी के बिरला हॉस्पिटल्स में 8 घंटे की जटिल सर्जरी, 48 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

NEET UG 2026: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार; री-NEET में ऐलन के कार्तिक के AIR-18 आई

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए

पहला साल… बेमिसाल: नीट में पार्थ कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, पहली बार में 600 सेलेक्शन दिए