क्राइम रिपोर्टर @ उदयपुर क्षेत्र दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां चलती कार में प्राइवेट कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सुखेर इलाके में हुई है।
होटल में बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी की थी
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति थे। पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई।
पीड़ित युवती के बेहोश होने जैसी स्थिति होने पर पार्टी कर रहे लोग उन्हें घर छोड़ना चाहते थे। तभी महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने आफ्टर पार्टी के लिए उसे आमंत्रित किया। फिर रात करीब 1:45 बजे उसे कार में बैठाया। कार उसका (एग्जीक्यूटिव हेड का) पति और सीईओ पहले से मौजूद थे। तीनों उन्हें घर छोड़ने रवाना हुए। रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग आइटम लिया, उसे भी स्मोक कराया। इसके बाद वह बेसुध हो गई।
होश आया तो प्राइवेट पार्ट पर घाव थे
कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो सीईओ उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। फिर सीईओ, एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उससे रेप किया। बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा। पीड़ित युवती सुबह पूरी तरह होश में आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ईयर रिंग, मोजे और अंडर गारमेंट्स नहीं मिले। प्राइवेट पार्ट पर घाव थे।
पीड़ित ने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो चेक किए। इसमें सीईओ, महिला और उसके पति की सारी हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।उदयपुर में एक प्राइवेट कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुखेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
होटल में जन्मदिन और न्यू ईयर पार्टी
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में आयोजित की गई थी। वह रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची थी। पार्टी में सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे। देर रात करीब 1:30 बजे तक पार्टी चली, जहां शराब का सेवन भी हुआ।
युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे घर छोड़ने की बात कही गई। इसी दौरान महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे आफ्टर पार्टी के लिए मनाया। रात करीब 1:45 बजे उसे कार में बैठाया गया, जिसमें पहले से सीईओ और एग्जीक्यूटिव हेड का पति मौजूद थे। रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग सामग्री ली गई और उसे भी स्मोक कराया गया, जिससे वह अचेत जैसी हालत में पहुंच गई।
होश आने पर सामने आई दरिंदगी।
पीड़िता ने बताया कि जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी विरोध करने के बाद भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और सुबह करीब 5 बजे उसे घर के बाहर छोड़ दिया।
सुबह पूरी तरह होश में आने पर युवती को अपने साथ हुई हैवानियत का एहसास हुआ। उसके कान की बालियां, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे, वहीं प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी पाए गए।
डैशकैम में कैद हुई पूरी घटना
पीड़िता ने कार के डैशकैम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की, जिसमें आरोपियों की पूरी हरकतें रिकॉर्ड मिलीं। इसके बाद उसने 23 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।
इनपुट : मदन लाल बोरख
