सीकर में 17 साल की नाबालिक से परिचित युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो किया रिकॉर्ड , वायरल करने की दी धमकी

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

सीकर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने एक परिचित युवक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उनके परिवार का परिचित है और काम के सिलसिले में अक्सर उनके घर आता-जाता था। 13 जनवरी को घर में किशोरी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर और सदमे में रही किशोरी ने कुछ समय बाद पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ ही पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *