जयपुर में 11 जनवरी को होगा समाज–सम्मान–संवाद मंच 2026, रेलवे जाट विकास समिति करेगी आयोजन

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

आशिष चौधरी @जयपुर रेलवे जाट विकास समिति, जयपुर के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी 2026, रविवार को समाज–सम्मान–संवाद मंच 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज में एकता, सम्मान और विचारों के आदान-प्रदान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन दूरबीन बाग मैरिज गार्डन, सरकारी स्कूल के सामने, सिरसी रोड, जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार यह मंच समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों के सम्मान, नई पीढ़ी को प्रेरणा देने और सामाजिक संवाद को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

रेलवे जाट विकास समिति जयपुर ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि समाज की एकता और विकास के लिए ऐसे संवादात्मक मंच अत्यंत आवश्यक हैं।

इनपुट : हवासिंह बोरख

👇 ख़बर को सोशल मीडिया पर शेयर करे 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *